BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 मई के बाद बाहर से बिहार आने वाले लोगों में से 4,250 व्यक्तियों में कोरोना की हुई पुष्टि

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
3 मई के बाद बाहर से बिहार आने वाले लोगों में से 4,250 व्यक्तियों में कोरोना की हुई पुष्टि

3 मई के बाद बाहर से बिहार आने वाले लोगों में से 4,250 व्यक्तियों में कोरोना की हुई पुष्टि

Share on FacebookShare on Twitter

पटना : सूचना एवं जन-सम्पर्क सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में  जानकारी दी. सूचना एवं जन-संपर्क सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सरकार द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. आज की तिथि में ब्लॉक क्वारेंटाइन सेंटर्स की संख्या 1,987 है, इनमें 40 हजार 377 लोग आवासित हैं, ब्लॉक क्वारेंटाइन सेंटर्स में अब तक 15 लाख 25 हजार 95 लोग आवासित हो चुके हैं. इनमें से 14 लाख 84 हजार 718 लोग क्वारेंटाइन की निर्धारित अवधि पूरी कर अपने घर वापस जा चुके हैं.उन्होंने बताया कि बाहर रहने वाले बिहार के लोगों के अब तक 2.39 लाख कॉल्स/मैसेज प्राप्त हुए हैं, जिनमें 31 लाख 78 हजार लोग सम्मिलित थे. अब लगभग सभी लोग बिहार पहुंच चुके हैं इसलिए बाहर से लोगों के कॉल्स/मैसेजेज नहीं के बराबर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत अभी तक बाहर फंसे बिहार के 20 लाख 94 हजार 703 लोगों के खाते में प्रति व्यक्ति 1,000 रूपये की राशि अंतरित की जा चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कुल 1 लाख 16 हजार 671 सैंपल्स की जांच की गयी है और अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6,043 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 236 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. 24 घंटे में 230 लोग स्वस्थ हुए हैं. अब तक कुल 3,316 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं जो कुल संक्रमित व्यक्तियों का 54.87 प्रतिशत है. बिहार के 38 जिलों में कोरोना संक्रमण के 2,691 एक्टिव मामले हैं. 3 मई के बाद बाहर से बिहार आने वाले लोगों में से 4,250 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है जो कुल संक्रमित व्यक्तियों का 70 प्रतिशत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिनदहाडे़ दो बाइक सवार लुटेरों ने दवा व्यवसायी को गोली मार दस लाख की राशि लूटी

Next Post

नीतीश सरकार में विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : राजेश राठौड़

Next Post
नीतीश सरकार में विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : राजेश राठौड़

नीतीश सरकार में विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : राजेश राठौड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d