रांची: झारखंड में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है. यह मामला अब गंभीर रुप लेता जा रहा है. सोमवार को कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत हो गई थी, वहीं मंगलवार को तीन और लोगों की जान गई थी.
बता दें कि बुधवार को सूबे की राजधानी रांची में वायरस संक्रमण के कारण दो और लोग जिंदगी की जंग हार गये. इसके साथ ही प्रदेश में मौत का आंकड़ा बढ़कर 66 हो गया है.

