BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में कोरोना का कहर जारी, चतरा में कोरोना ने ली शिक्षक की जान

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
बंगाल के 19 जिलों में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, MP में रविवार को लॉकडाउन पर विचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रिम्स में इलाज के दौरान कोरोना से शिक्षक की मौत झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना महामारी ने चतरा के एक शिक्षक की जान ले ली. चतरा जिले के सदर प्रखंड के हफुआ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मौत शुक्रवार को कोरोना से हो गयी. रांची के रिम्स में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इससे पहले एक पीडीएस डीलर की भी मौत कोरोना से हो चुकी है
चतरा जिले के सदर प्रखंड के हफुआ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक आठ दिनों से बीमार थे. दो दिन पूर्व अपने विद्यालय के शिक्षकों को कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी. घटना के अहले सुबह अचानक उनकी और तबीयत बिगड़ गयी और मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक टंडवा प्रखंड के रोल गांव के रहने वाले थे. फिलहाल वे पुरानी कचहरी के बगल में अपने आवास में रह रहे थे.
आपको बता दें कि तीन दिन पूर्व पीडीएस संचालक धंगरटोली दरगाह निवासी संजय जायसवाल की भी मौत रिम्स में कोरोना से हो गयी थी. इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो हो गयी है. दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. गुरूवार की देर शाम जिला प्रशासन के द्वारा जारी की गयी बुलेटिन के अनुसार संक्रमितों की संख्या 62 हो गयी.
चतरा जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के बावजूद लोग लापरवाह हैं. बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं. साथ ही सोशल डिस्टैंसिंग का पालन रहीं किया जा रहा है. शुक्रवार को साप्ताहिक हाट में काफी भीड़ लगी रही. जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी जगह-जगह पर भीड़ देखी जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रिटेन ने कोविड-प्रतिबंधित विदेशी यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए यातायात बत्ती प्रणाली शुरू की

Next Post

इस देश में शादी के लिए दुल्हन को अगवा करना है आम बात, मगर अब एक मौत ने मचाया बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

Next Post
कॉलेज में दो नाबालिगों ने रचाई शादी,  वीडियो वायरल

इस देश में शादी के लिए दुल्हन को अगवा करना है आम बात, मगर अब एक मौत ने मचाया बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d