BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना इफेक्ट: 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं भी होंगी ऑनलाइन,

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
अंतिम सेमेस्टर के 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे ऑनलाइन परीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

पणजीः गोवा में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर राज्य शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया है. विभाग ने पहले घोषणा की थी कि पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी और वे घर से परीक्षाएं दे सकते हैं. शुक्रवार शाम को शिक्षा निदेशक डी आर भगत ने एक नया परिपत्र जारी किया जिसमें उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने के लिए कहा.

परिपत्र में कहा गया है, ”यह सूचित किया जाता है कि छात्रों को नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं अपने घर से ही देने की मंजूरी दी जाती है, ठीक उसी तरह जैसे आठवीं कक्षा तक के छात्रों को दी गई है.” गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 61,239 हो गए. शुक्रवार रात तक 3,597 लोग संक्रमित थे.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने छत्तीसगढ़ बोर्ड से सम्बद्ध राज्य के सभी सरकारी / प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए आयोजित की जाने वाली 10वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का फैसला राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लिया है.छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षा 15 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा नई डेटशीट की घोषणा बाद में की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनावी रैलियों समेत जन सभाएं होनी चाहिए रद्द: सोनिया गांधी

Next Post

PMओली ने 4 मंत्रियों से छीनी संसद सदस्यता

Next Post
PMओली ने 4 मंत्रियों से छीनी संसद सदस्यता

PMओली ने 4 मंत्रियों से छीनी संसद सदस्यता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d