BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना इफेक्टः लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा झारखंड, आज हो सकता है अहम फैसला

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
महाराष्ट्र-केरल से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच सुनिश्चित होगी
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी है. सरकार के स्तंर पर आपदा प्रबंधन विभाग पूरे मामले पर पैनी नजर रख रहा है.

सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को इस पर हाई लेवल कमेटी के साथ बिगड़ते हालात पर चर्चा कर बड़ा फैसला ले सकते हैं. कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार एक बार फिर से सार्वजनिक स्था नों को सील कर सकती है. मसलन, स्कूाल-कॉलेज, पार्क, मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारा-चर्च, मॉल, पार्क और सिनेमा हॉल आदि बंद किए जा सकते हैं.

शादी-विवाह समेत दूसरे आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इससे पहले सरकार ने रामनवमी ओर सरहुल जुलूस निकालने पर राज्यमभर में रोक लगा रखी है. झारखंड के कई जिलों में 30 अप्रैल तक धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

इधर, मंगलवार को हो रही आपदा प्रबंधन की बैठक को लेकर सरकार के अधिकारी सोमवार से ही पूरी प्लांनिंग में जुटे हैं. नीति निर्धारक कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए कड़े फैसले की दरकार बता रहे हैं. सरकारी सूत्र भी झारखंड में फिर से लॉकडाउन लगाने की ओर इशारा कर रहे हैं. 

मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग समिट को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के स्थगित होने के पीछे कोरोना को कारण माना जा रहा है.

विभाग की परामर्शी कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार ने भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के आयोजन से परहेज करने को कहा जिसपर राज्य सरकार के अफसरों ने कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया. कार्यक्रम को लेकर अगली तिथि फिलहाल तय नहीं की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP स्थापना दिवस आज: भाजपा का मतलब नेशन फर्स्ट और ‘सबका साथ सबका विकास’: PM मोदी

Next Post

जस्टिस एनवी रमणा भारत का अगला ‘चीफ जस्टिस’ नियुक्त

Next Post
जस्टिस एनवी रमणा भारत का अगला ‘चीफ जस्टिस’ नियुक्त

जस्टिस एनवी रमणा भारत का अगला 'चीफ जस्टिस' नियुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d