BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना इफेक्ट: ऑनलाइन सजेगी भाइयों की कलाई…

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in समाचार
कोरोना इफेक्ट: ऑनलाइन सजेगी भाइयों की कलाई…
Share on FacebookShare on Twitter

सुरुर रज़ा,

रांची: कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मियाद में देश में बहुत पर्व आये, परंतु उनकी रौनक फीका रही. आने वाले दिनों में रक्षा बंधन है. देश में इस त्यौहार की अलग विशेषता है. अभी के हालात में देश के कई राज्यों में लॉकडाउन फिर से लागू कर दिया गया है, क्योंकि देश में बहुत तेजी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है.

भाई बहन के प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन इस वर्ष 3 अगस्त को है. इस त्यौहार पर भी कोरोना वायरस का साया मंडरा रहा है. यह कहना गलत नहीं होगा कि राखी का कारोबार भी इस साल वायरस के संक्रमण की वजह से काफी प्रभावित हो रहा है. हालात को देखते हुए बहनें भाइयों को ऑनलाइन राखियां बांध रही हैं.

क्या कहती है बहनें-

संजू कुमारी पिछले 7 साल से बेंगलुरु में है. फिर भी हर रक्षाबंधन पर घर जाती थी. अपने भाइयों से मिलकर राखी बांधती और उनसे आशीर्वाद भी लेती थी. मगर उसको अफसोस है कि इस साल वह अपने भाइयों को अपने हाथों में राखी नहीं बांधी पाएंगी, क्योंकि इस वैश्विक महामारी के वजह से रांची नहीं आ पाएंगी. संजू ने ऑनलाइन अपने भाइयों को राखी भिजवा दी है.

संजू कुमारी

अंशु शर्मा ने कहा कि इस बार ऑनलाइन के माध्यम से अपने भाई को राखी भेज दी है. उम्मीद है कि वह राखी उन्हें सही समय पर मिल जाएगी. भाई को अपने हाथों से राखी नहीं बांधने का गम तो जरूर रहेगा.

अंशु शर्मा

स्वाति कुमारी का यह कहना है कि इस साल वह अपने भाइयों को राखी नहीं बांध पाएगी, क्योंकि उनके भाई रांची से बाहर रहते हैं. इसका उन्हें बहुत मलाल रहेगा. इस महामारी की वजह से उनके भाई का रांची आना मुश्किल है, परंतु उनकी बहन का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा.

स्वाति कुमारी

ममता मेहता को इस दिन का इंतजार हर साल रहता है. उन्होंने कहा कि यह त्यौहार उनके लिए बहुत खास है पर इस साल इस महामारी की वजह से इस साल कोई उत्साह नहीं रही. उन्होंने अपने भाइयों को कुरियर द्वारा राखी भेजा है. अपने भाइयों को बहुत ही मिस कर रही.

ममता मेहता

तानिया कुमारी ने कहा कि हर साल हमारे भाई इस त्यौहार में हमारे साथ होते थे. इस साल वह मेरे साथ नहीं है. इसका उन्हें अफसोस है. तान्या ने अपने भाइयों के लिए राखी कुरियर से भेज दिया है. उन्हें उम्मीद है कि उनकी राखी सही समय पर उनके भाइयों को मिल जायेगी. पिछली साल को याद कर वह भावुक हो गई.

तानिया कुमारी

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीब विरोधी तुगलकी फरमान पर पुनर्विचार करे हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

Next Post

जनता दरबार में सभी विभागीय प्रधान को मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश

Next Post
जनता दरबार में सभी विभागीय प्रधान को मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश

जनता दरबार में सभी विभागीय प्रधान को मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d