BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना इफेक्ट: शिरडी साईंबाबा मंदिर अगले आदेश तक बंद, नई गाइडलाइन जारी

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
कोरोना इफेक्ट: शिरडी साईंबाबा मंदिर अगले आदेश तक बंद, नई गाइडलाइन जारी
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा पाबंदियों, वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के लिए जारी की गई. अधिसूचना के बीच शिरडी के मशहूर साईंबाबा मंदिर के अधिकारियों ने सोमवार से अगले आदेश तक इस धर्मस्थल को बंद रखने का फैसला किया.

साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार धर्मस्थल कोरोना के मामलों में वृद्धि के चलते बंद रहेंगे, इसलिए साईंबाबा मंदिर भी सोमवार रात 8 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा, वैसे मंदिर प्रांगण में दैनिक अनुष्ठान एवं कामकाज यथावत चलते रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान एवं प्रसादालय बंद रहेंगे.

महाराष्ट्र में नई गाइडलाइन

– महाराष्ट्र में सोमवार रात से लागू हुए लॉकडाउन के दायरे से पेट्रोल पंप, सरकारी एवं निजी सुरक्षा सेवाओं और फल विक्रेताओं को भी कड़े प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखते हुए इन्हें आवश्यक सेवाओं की सूची में जोड़ दिया गया है. संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार यह छूट दी गई है.

– संशोधित आदेश में जिन प्रतिष्ठानों के कार्यालयों को संचालन की अनुमति दी गई है, उनके   कर्मचारियों को जल्द से जल्द टीकाकरण कराना होगा.

– शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा.

– हफ्ते के सभी दिनों में दिन के समय धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की जाएगी. इस बीच, पुणे शहर में आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़कर 30 अप्रैल तक सभी प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे.

– निजी कार्यालय, थियेटर और सैलून आदि बंद रखने जैसी कड़ी पाबंदियां भी लागू की गई हैं.

– सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक एवं निजी बैंकों, बीमा एवं दूरसंचार कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के कार्यालय के अलावा बाकी सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे.

-वीकेंड लॉकडाउन पर आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Next Post

चीन ने ताइवान के निकट जलक्षेत्र में विमान वाहक पोत के साथ अभ्यास किया

Next Post
चीन ने ताइवान के निकट जलक्षेत्र में विमान वाहक पोत के साथ अभ्यास किया

चीन ने ताइवान के निकट जलक्षेत्र में विमान वाहक पोत के साथ अभ्यास किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d