BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना महामारी का अंत काफी दूर, प्रोटोकॉल का करें सख्ती से पालन: WHO

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
हवा से फैल सकता है कोरोना: WHO
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा है कि भले ही दुनियाभर में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 78 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, महामारी का अंत अब भी काफी दूर है.

बहरहाल, जन स्वास्थ्य के संबंध में कड़े कदम उठाकर कुछ महीनों में इसे काबू में किया जा सकता है. चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था. अब तक दुनियाभर में 13,65,00,400 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 29,44,500 की मौत हो चुकी है.

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, ”दुनियाभर में जनवरी और फरवरी में लगातार 6 हफ्तों तक संक्रमण के मामलों में कमी देखी गई. अब हम लगातार 7 सप्ताह से मामलों में वृद्धि देख रहे हैं और 4 सप्ताह से मौत के मामलों में इजाफा हो रहा है.

पिछले सप्ताह, एक सप्ताह में सबसे अधिक मामले सामने आए. उससे पहले तीन बार उससे ज्यादा मामले आए हैं. एशिया और पश्चिम एशिया के कई देशों में मामलों में भारी वृद्धि देखने को मिली है. ”

गेब्रेयसस ने जेनेवा में पत्रकारों से कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 रोधी टीकों की 78 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. टीका शक्तिशाली हथियार तो है लेकिन यही एकमात्र हथियार नहीं है.

उन्होंने कहा, ”सामाजिक दूरी कारगर है. मास्क लगाना कारगर है. वेंटिलेशन कारगर है. निगरानी, जांच, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना, पृथकवास आदि संक्रमण से निपटने और लोगों का जीवन बचाने उपाय हैं.” डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने आगाह किया कि महामारी का अंत दूर है लेकिन दुनिया के पास आशावादी होने के कई कारण हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस बार दोहरे अंक में रह सकती है जीडीपी वृद्धि दर: मूडीज

Next Post

कोरोना से राज्य की स्थिति चिंताजनक, राज्य में मेडिकल इमरजेंसी घोषित करे मुख्यमंत्री : दीपक प्रकाश

Next Post
स्वर्णिम रहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल: दीपक प्रकाश

कोरोना से राज्य की स्थिति चिंताजनक, राज्य में मेडिकल इमरजेंसी घोषित करे मुख्यमंत्री : दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d