रांची: रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सी.पी.सिंह, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी चुटिया मण्डल द्वारा 100 लोगों को मोदी आहार बांटा गया.
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित सांसद संजय सेठ ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग में जीने की आदत बना ले. हमेशा मुंह को ढक कर रखे, बार बार हाथों को साबुन व सैनिटाइजर से साफ करें. यही एकमात्र उपाय हमें कोरोना से बचा सकती है.
मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि आप सभी अपने साथ साथ अपने मुहल्ले के जरुरतमंदो की मदद करें. उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि हर में हरि होता है. जरुरतमंदों की सेवा किसी रूप में करने वाले लोग ईश्वर का कार्य करते है.
महानगर महामंत्री के.के.गुप्ता ने कहा कि हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रीय राजमार्गो में दूसरे प्रदेश के मजदूर आवागमन कर रहे है जिनकी रोज सामग्रियां देकर भाजपा कार्यकर्तागण पुनीत कार्य कर रहे हैं.
महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहु ने कहा कि प्रत्येक दिन सतर्कता के साथ नियमित सेवा भी जरूरी है क्योंकि बहुत से जरूरतमन्द लोग हम सभी का इंतजार करते है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष छत्रधारी महतो ने किया.
इस अवसर पर विधायक सी पी सिंह प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र दीपक सिंह उपस्थित थे. इस अवसर पर संजय सेठ,आशा लकड़ा, संजीव विजयवर्गीय,के. के. गुप्ता,वरुण साहु,जनार्दन शाह,मंजू चैधरी,अनिता वर्मा,रीता मुंडा,विशाल अग्रवाल,समाजसेवी भाजपा नेता रितांकर दत्ता,पिंकी सिंह,गौतम देव्,संजीव साहु, सन्टी ,विक्की सिंह,कुमार पुरेन्द्र,तरुण जयसवाल,विवेक सिंह,अमित सिंह,मुन्ना ठाकुर,भवानी बर्णवाल, राजकुमार सिंह,रवि सिंह,भीम शर्मा,अमित यादव,सतीश यादव,संदीप राय, प्रभाकर नायडू,अंशु चैधरी,राजदीप महतो,निर्भय सिंह,पिन्टू पासवान,संजय सिंह उपस्थित थे.

