BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिर्फ वैक्सीन से नहीं खत्म होगी दुनिया में कोरोना की महामारी: टेड्रोस एडहानॉम

by bnnbharat.com
November 17, 2020
in समाचार
हवा से फैल सकता है कोरोना: WHO
Share on FacebookShare on Twitter

जिनेवा: कोरोना के संक्रमण काल के बीच भले ही सारी दुनिया से इसके इलाज की वैक्सीन को लेकर अच्छी खबरें आने लगी हों, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर इसे लेकर अपनी चेतावनी जारी की है. WHO के चीफ टेड्रोस एडहानॉम ने अपनी चेतावनी में कहा है कि भले ही कोरोना की कोई वैक्सीन बना ली जाए, लेकिन वो अकेले सारी महामारी को खत्म नहीं कर पाएगी.

WHO के चीफ टेड्रोस एडहानॉम ने कहा कि भले ही दुनिया में कोई भी वैक्सीन बना ली जाए, लेकिन वह अकेले कोरोना की महामारी को नहीं रोक सकेगी. टेड्रोस ने कहा कि हमें वैक्सीन उन सारे तरीकों के साथ इस्तेमाल में लाई जाएगी, जिनका इस्तेमाल अभी हो रहा है. लेकिन ऐसा नहीं है कि वैक्सीन में आने के बाद वो सभी ट्रीटमेंट सिस्टम रिप्लेस कर दिया जाए, जो कि अभी इस्तेमाल हो रहा है.

टेड्रोस एडहानॉम ने कोरोना वैक्सीन की सप्लाई चेन के बारे में भी बात की और कहा कि अगर वैक्सीन का निर्माण होता है तो शुरुआती तौर पर इसको हेल्थ वर्कर्स को दिया जाएगा. इसके बाद जनसंख्या के अन्य लोगों की प्रियॉरिटी तय की जाएगी. ये जरूर है कि वैक्सीन के आ जाने के बाद हम दुनिया में कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े को कम कर सकेंगे और हमारा हेल्थ सिस्टम बेहतर हो सकेगा.

टेड्रोस एडहानॉम ने चेतावनी देते हुए कहा कि वैक्सीन के आ जाने के बावजूद संक्रमण फैलने की पर्याप्त संभावना रहेगी. WHO चीफ ने कहा कि वैक्सीन के आ जाने के बाद भी लोगों की निगरानी करने, उनके टेस्ट करने, लक्षण पाए जाने पर उन्हें आइसोलेट करने की जरूरत होगी.

बता दें कि कोरोना काल के करीब 8 महीने का वक्त बीत जाने के बाद अब दुनिया भर में वैक्सीन निर्माण की दिशा में सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं. सोमवार को ही बायोटेक कंपनी मॉडर्ना की ओर कहा गया है कि कोरोना के खिलाफ तैयार की जा रही दवा बीमारी को रोकने में 94.5 फीसदी तक कारगर है. यह दावा क्लीनिकल ट्रायल के विश्लेषण के आधार पर किया जा रहा है. इससे पहले फाइजर की वैक्सीन ने भी इस महामारी के खिलाफ 90 फीसदी से ज्यादा प्रभाव दिखाया है. माना जा रहा है कि अमेरिका दिसंबर तक दो वैक्सीन को आपातकालीन मंजूरी दे सकता है. इसके साथ ही इस वर्ष के अंत (2020 के अंत) तक वैक्सीन के 6 करोड़ डोज उपलब्ध हो जाएंगे.

https://bnnbharat.com/tragic-accident-5-people/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्दनाक हादसा: 5 लोगों की कार में जलकर मौत

Next Post

हर कोई परेशान, नहीं रुक रही लूट-रेप की घटनाएं: अखिलेश यादव

Next Post
उन्नाव दुर्घटना : अखिलेश, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

हर कोई परेशान, नहीं रुक रही लूट-रेप की घटनाएं: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d