BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CRPF कैंप में भी कोरोना विस्फोट, अस्पताल में ओपीडी बंद 

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
BREAKING: 59 नये कोरोना संक्रमित के साथ झारखंड में कुल संख्या हुई 1207
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ 190 बटालियन में भी कोरोना ने एंट्री मार दी है. जिले में एक साथ 28 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. जिनमें बटालियन मुख्यालय में हुए कोरोना विस्फोट से महकमे में हड़कंप मच गया है. कैम्प में तैनात 17 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिन्हें तत्काल कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट करते हुए कैम्प को सेनेटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ताकि अन्य जवानों व अधिकारियों तक संक्रमण का खतरा मंडरा भी न सके.

वहीं दूसरी ओर टंडवा में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद करते हुए संक्रमित चिकित्सक को भी कोविड-19 केयर सेंटर भेज दिया गया है. वहीं अस्पताल को भी सेनेटाइज किया जा रहा है. जिले में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे से लोग दहशत में हैं.

इधर, राज्यभर में पिछले 324 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8803 हो गयी है. रांची में आज 104 नये कोरोना संक्रमित मरीज, जबकि बोकारो में 5, चतरा में 3, देवघर में 8, धनबाद में 12, पूर्वी सिंहभूम में 10, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 19, गोड्डा में 7, गुमला में 46, हजारीबाग में 9, जामताड़ा में 9, खूंटी में 17, कोडरमा में 7, लातेहार व लोहरदगा में 3-3, पलामू में 1, रामगढ़ में 16, साहेबगंज में 2, सरायकेला में 4, सिमडेगा में 16 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 10 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले. वहीं हजारीबाग व पूर्वी सिंहभूम जिले के एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मौत हुई, जबकि रांची में दो मरीजों की मौत हो गयी. इधर, झारखंड में रिकवरी दर घटकर 43.22 प्रतिशत पहुंच गयी है, जबकि मृत्युदर बढ़कर 1.02 प्रतिशत हो गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलयुगी बेटा: पर्स के लिए की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

6 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल, सिम व वाहन जब्त

Next Post
6 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल, सिम व वाहन जब्त

6 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल, सिम व वाहन जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d