BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में हुई 118 मौतें, आज से कटेगा 2 हजार का चालान

by bnnbharat.com
November 21, 2020
in समाचार
देशभर में अबतक 298 लोग संक्रमित, 111 लैब एक्टिव
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है. देश की राजधानी में हर दिन कोरोना के नए आंकड़े बढ़ रहे हैं. हालात ये हैं कि दिल्ली का संक्रमण अब एनसीआर के इलाकों पर भी असर दिखाने लगा है. नोएडा और गुरुग्राम बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग की जा रही है. दिल्ली में हर दिन कोरोना के नए आंकड़े दहशत की दस्तक दे रहे हैं. 

दिल्ली में अब कोरोना से मरने वालों की तादाद 8 हजार 159 तक पहुंच गई है. शुक्रवार देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से 118 लोगों की मौत हुई जबकि 6608 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं. जिसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा  5.17 लाख से अधिक पहुंच गया है. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से एनसीआर में भी महामारी के फिर से पांव पसारने की आशंका है.

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा में इस वक्त कोरोना के 1400 से अधिक एक्टिव केस हैं. नोएडा में अभी तक कोरोना के 21,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 74 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए नोएडा और गुरुग्राम बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग की जा रही है.

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नियमों में सख्ती बढ़ा दी है. दिल्ली में कोरोना गाइडलाइंस की अनदेखी पर आज से दो हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा. बता दें कि पहले जुर्माने की रकम पांच सौ रुपये  थी.  मास्क ना लगाना, क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करना और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर अब 2 हजार रुपये का चालान होगा. बता दें कि पहले जुर्माने की रकम पांच सौ रुपये  थी.

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते जानलेवा असर को दिखते हुए इससे बचाव के रास्ते तलाशे जा रहे हैं. वहीं, इलाज के लिए अस्पतालों में आईसीयू और दूसरी सुविधाओं पर काम जारी है. दिल्ली में ना सिर्फ कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, बल्कि कोरोना से मरने वालों की तादाद भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसी वजह से दिल्ली के श्मशान घाटों में चिताएं जलाने के लिए वेटिंग चल रही है, तो कब्रिस्तानों में भी यही हाल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेड़ से टकराई बस, 20 घायल

Next Post

RBI ने फोनपे समेत 6 इकाइयों पर लगाया जुर्माना

Next Post
सहकारी बैंकों पर कसा सरकार का शिकंजा, RBI की निगरानी में करेंगे काम

RBI ने फोनपे समेत 6 इकाइयों पर लगाया जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d