नई दिल्ली:- देश की राजधानी में कोरोना के मरीजों ने आज एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पिछले 24 घंटे में 2790 मरीज रिकॉर्ड किए गए हैं. यह इस साल का अब तक का सबसे बड़ा कोरोना मरीजों का आंकड़ा सामने आया है. इसकी वजह से कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.57% पर पहुंच गया है. 9 लोगों की मौत के बाद कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 11,036 हुई.
दिल्ली में कोविड-19 के 2,790 नए मामले आए जो इस साल एक दिन में आए मामलों में सबसे अधिक है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,036 हो गई है.

