पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मिल रही है पटना से. पटना के बीएमपी-14 में कोरोना विस्फोट हो गया है.
इस आंकड़े के बाद पुलिस महकमे में हड़ कंप मच गया है. इससे पहले बीएमपी के ही पांच और जवान भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि आठ बीएमपी जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा दो अन्य लोग नवादा से मिले हैं जो कोरोना पॉजिटिव हैं.
दिन के तीसरे अपडेट में 10 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद सूबे में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 724 हो गया है.

