BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले 13 हजार से अधिक संक्रमित

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
महाराष्ट्र-केरल से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच सुनिश्चित होगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में 13,685 मामले सामने आए हैं वहीं राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटों में 3892 नए मामले मिले हैं. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का कहना है कि सरकार जो कदम उठा रही है उसका एक-दो दिन में असर देखने को मिलेगा.

वहीं राजधानी लखनऊ में आज से ही हालात बेहतर होने लगेंगे, क्योंकि यहां पर अस्पतालों में बेड बढ़ाए गए हैं. ज्यादातर अस्पताल जो नॉन कॉविड हॉस्पिटल में बदल दिए गए थे वहां फिर कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से अपील की कि वह पहले वैक्सीन लगाएं और फिर उसके बाद उस पर सियासत करें.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में रविवार को 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं. इस अवधि में संक्रमण से 67 मरीजों की मौत हुई है.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डी. एस. नेगी ने बताया, ”पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 15,353 नए मरीज मिले हैं. प्रदेश में एक दिन संक्रमित हुए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है. सबसे ज्यादा 4,444 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं.” हालांकि सोमवार को जारी आंकड़ों में इसमें कुछ कमी देखने को मिली है.

वहीं सीएम योगी ने अफसरों संग बैठक में निर्देश दिए हैं कि गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर वर्चुअल आईसीयू से संवाद करें. साथ ही निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल में तब्दील करें. योगी ने कहा कि जनपदों में अधिकारियों के संक्रमित होने की सूचना शासन को दें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोवा में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप: मनीष सिसोदिया

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 1707 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम

Next Post
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 285 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 1707 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d