बिहार: बिहार में कोरोना अब आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है. पहली बार एक साथ 34 मरीजों के मिले हैं और कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 800 के पार पहुंच गया है. एक अपडेट में एक साथ 34 मरीजों के मिलने का ये पहला मामला है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. जिन जिलों से नए मरीज मिले हैं उनमें सारण, पटना, मधुबनी, पूर्णिया, खगड़िया, रोहतास, गोपालगंज, भागलपुर और सीवान शामिल हैं.

