बिहार: नए अपडेट के मुताबिक 29 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में मरीजों का आंकड़ा 830 हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मंगलवार को चौथी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक पटना से 6 मामले सामने आये हैं.
इसके अलावा पश्चिमी चंपारण जिले से 14 मामले सामने आये हैं. मुजफ्फरपुर जिले से 3 नए मामले सामने आये हैं. औरंगाबाद जिले से 2, अरवल, भोजपुर, कटिहार, मधुबनी से एक-एक मामला सामने आया है.

