BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना गाइडलाइंस 31 मार्च तक बढ़ी, केंद्र ने सभी राज्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
पुणे में स्कू ल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद, नाइट कर्फ्यू का ऐलान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीःदेश में कोरोना संकट अभी थमा नहीं है. ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लागू गाइडलाइंस की समयसीमा बढ़ा दी है. देशभर में कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देश अब 31 मार्च तक लागू रहेंगे. इस संदर्भ में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा है. पत्र में सभी राज्यों से सावधानी और सख्त निगरानी बनाए रखने की सलाह दी है.

गृह मंत्रालय ने कहा, ‘कोरोना वायरस से जुड़े दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. संबंधित प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी गतिविधियों की अनुमति दी गई है. पड़ोसी देशों से व्यापार के लिए लोगों के आने जाने और वस्तुओं के आदान-प्रदान पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.’

मंत्रालय ने ये भी कहा है कि देश में एक्टिव केस और नए मामलों की संख्या में पिछले कुछ महीनों की तुलना काफी गिरावट आई है. लेकिन फिर भी महामारी को पूरी तरह से दूर करने के लिए सावधानी और कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है.

कोरोना महामारी से बचाव के लिए 27 जनवरी को दिशानिर्देश जारी किए गए थे. इनके अनुसार, सिनेमा हॉल और थिएटरों को दर्शकों के साथ चलाने की अनुमति दी गई है. एक राज्य से दूसरे राज्य लोगों की आवाजाही और वस्तुओं की ढुलाई पर कोई रोक नहीं है. स्वीमिंग पूल को भी इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है.

विमानन नियामक डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित रखने की अवधि 31 मार्च तक के लिये बढ़ा दी. कोविड-19 महामारी के कारण अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले साल 23 मार्च से निलंबित है. हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों को सक्षम प्राधिकरण द्वारा मामला-दर-मामला आधार पर अनुमति दी जा सकती है.

कोरोना गाइडलाइंस की समयसीमा बढ़ाए जाने की वजह कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या देखी जा रही है. भारत में संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर चढ़ने लगा है. लगातार तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस आए हैं. पिछले 24 घंटों में 16,488 हजार नए कोरोना केस आए और 113 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 12,771 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 16,577 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 79 हजार 979 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 938 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 63 हजार 451 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हजार 590 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Next Post

इंटरनेशनल फ्लाइट पर 31 मार्च तक बैन रहेंगी उड़ानें

Next Post
इंडिगो फ्लाइट के इंजन में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग….

इंटरनेशनल फ्लाइट पर 31 मार्च तक बैन रहेंगी उड़ानें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d