नई दिल्लीः देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40,953 नए मामले सामने आए हैं और 188 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,15,55,284 हो गई है. वहीं, देश कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,59,558 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,394 हो गई है.

