रांचीः झारखंड में कोरोना कहर जारी है. रविवार को 25 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. अब राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 2764 हो गये हैं. रविवार को लोहरदगा से 10, रांची से सात, पूर्वी सिंहभूम से दो, सिमडेगा से दो, कोडरमा से तीन व पलामू से एक मरीज की पुष्टि हुई है.

