रांचीः राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में दिन ब दिन इजाफा होता जा रहा है. शनिवार को कोरोना संक्रमण के कारण 71 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.
अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है, यह मौत जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में हुई है. जानकारी के अनुसार बुजुर्ग को पहले से ही स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियां थी.
वहीं झारखंड में शुक्रवार को कुल 63 नये कोरोना संक्रमित मिले. अब राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 2697 हो गये हैं झारखंड में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसेस की संख्या 681 हो गयी है.
राज्य में 2001 लोग अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 15 लोगों ने इस संक्रमण से अपनी जान गवांयी है. राज्य में अब पाये गये कोरोना संक्रमितों में 2060 प्रवासी लोग हैं

