रांचीः झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. रविवार को रिम्स में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई. एक मरीज (45 साल) रामगढ़ के चितरपुर का रहने वाला था और दूसरा मरीज बिहार के औरंगाबाद जिला का रहने वाला बताया जा रहा है.
वहीं एजी ऑफिस में भी कोरोना की धमक हो गई है. एजी ऑफिस का कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. ऑफिस को सील कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार पूरे ऑफिस को सेनेटाइज किया जा रहा है.

