रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सौ का आंकड़ा पर चुकी है, लेकिन सुखद खबर यह भी है कि इनमें से 19 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है.
मंगलवार को रिम्स से 3 मरीजों को छुट्टी दी गई. अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों को तालियां बजाकर डॉक्टर, चिकित्साकर्मी और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी विदा कर रहे है.
पिछले तीन-चार दिनों से प्रतिदिन इस तरह से स्वस्थ्य होने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर वापस भेज कर अस्पताल कर्मी के अलावा पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को भी बड़ी राहत मिली रही है.
रांची से 10 मरीज अब तक डिस्चार्ज हो चुके है, वहीं बोकारो से चार, हजारीबाग से दो, धनबाद से दो मरीजों को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया.
मंगलवार को रांची से तीन मरीजों को छुट्टी दी गई. दूसरी तरफ राज्य में कोरोना जांच में भी तेजी आयी है. रांची में सबसे अधिक 76 कोरोना संक्रमित मामले सामने आये है.
बोकारो का आंकड़ा भी अभी 10 पर रूका है. हजारीबाग में भी तीन, धनबाद में दो मामले है. धनबाद के दोनों मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है.
हजारीबाग में दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. गिरिडीह में 1, सिमडेगा में, कोडरमा में 1, देवघर में 2, गढ़वा में 3, पलामू में 3 और जामताड़ा में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है.

