रांची: कोडरमा और जमशेदपुर में शुक्रवार को कोविड-19 पॉजिटिव 4 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.
पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ, जिले में अब तक 2 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज संक्रमण से मुक्त हुए है.
टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 1 कोरोना मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. इधर, कोडरमा जिले के होली फैमिली में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल से कोरोना संक्रमित तीन मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई.

