रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के संकट के बीच एक खुशखबरी आई है. 50 मरीजों ने इस लड़ाई को जीत कर घर लौट आये हैं. इस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हैं कि ये टीम झारखंड की जीत हैं. झारखंड की जनभागीदारी की जीत हैं.
झारखंडी जनभावनाओं की, झारखंड की इच्छाशक्ति की जीत हैं, हम लोग मिलकर लड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर, हर मंत्री, अधिकारी हर एक झारखंडी चाहे वो स्वास्थ्यकर्मी हो पुलिसकर्मी हो या प्रशासनकर्मी या फिर जनता, हर किसी की भूमिका सराहनीय हैं.

