रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 69नये मामलों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही सूबे में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2703हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 2001 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है, जबकि 687 संक्रमितों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पताल में चल रहा है.

