BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्षेत्र के लोगों की सेवा करते हुए थे कोरोना संक्रमित, नए साल में और भी मनोयोग से करेंगे सेवा : डॉ. लंबोदर

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
डीवीसी की मंशा समझे राज्य सरकार-ः डॉ. लंबोदर
Share on FacebookShare on Twitter

गोमिया विधायक ने क्षेत्र व राज्य के लोगों को दी नए साल की शुभकामनाएं

रांची:- आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने नए वर्ष 2021 की गोमिया विधान सभा सहित राज्य वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले साल सभी के लिए मंगलकारी हो, खुशियां और सुख समृद्धि लेकर आए. उन्होंने कहा कि बीता वर्ष कोरोना काल के रूप में जाना जाएगा. हमारे लिए कठिन व चुनौतियों से भरा रहा. इसी क्रम में हमने लोगों की सेवा पूरी मनोभाव एवं समर्पण की भावना से की. लोगों के सुख-दुख में साथी बना रहा. लॉकडाउन में  क्षेत्र एवं क्षेत्र के बाहर के लोगों के  बीच अपने संपर्क के माध्यम से खाद्यान्न एवं अन्य सहयोग प्रदान कराया. यही नहीं प्रवासी मजदूरों द्वारा दिए गए एकाउंट नंबर पर नेट बेंकिंग के जरिए पैसा ट्रांसफर कराया. विधायक मद से 25 लाख की राशि को 1475 प्रवासी श्रमिकों के बीच 2 -2 हजार की राशि दी.  सैनैटाइजेशन एवं  लोगों के बीच खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे इसको लेकर 25  लाख रुपए दी. इसके अलावे 3661 प्रवासी श्रमिकों को राहत पहुंचाई. इस दौरान लोगों की सेवा करते करते हम स्वयं कोरोना संक्रमित हो गए और इससे उबरने के बाद कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोगों की सेवा में दिन-रात लगा हुआ हूं. क्षेत्र में विकास योजनाओं का जाल बिछे इसको  लेकर भी निरंतर प्रयासरत हूं. हमारा  सपना अपने विधानसभा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर क्षेत्र को विकास के मामले में आगे रखने  का भी है. नए वर्ष में   चतरो चट्टी, खैराचातर एवं महुआटांड़ को प्रखंड बनाने का हमारा प्रयास भी जारी रहेगा. उग्रवाद प्रभावित 27 पंचायतों में विकास  से जुड़ी योजनाएं चलती रहे, लोगों का पलायन रुके और घर-घर तक पानी पहुंचे को लेकर हमारी महती भूमिका बनी रहेगी.  नये वर्ष में लोग निरोग रहे  विकास कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे. रोजगार की नई- नई संभावनाएं उत्पन्न होती रहे और एक- एक  व्यक्ति  से हमारा संपर्क बना रहे. सबों के हितो की रक्षा करना हमारा कर्तव्य एवं दायित्व बना रहेगा. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी समाज के हर तबके को लेकर हक दिलाने के लिए संघर्षरत है और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर  कार्यकर्ता स्वर्णिम झारखंड की तस्वीर गढ़ने  के लिए प्रतिबद्ध है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामलला के भव्य मंदिर के लिए उद्योगपति ने दिया सवा 2 करोड़ का सहयोग

Next Post

नए साल में जिले की बेहतरी के लिए काम करने का ले संकल्पः- उपायुक्त

Next Post
कार्य में कोताही या अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाईः-उपायुक्त

नए साल में जिले की बेहतरी के लिए काम करने का ले संकल्पः- उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d