BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण ब्लड ग्रुप पर निर्भर नहीं करता, डरें नहीं

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in समाचार
कोरोना संक्रमण ब्लड ग्रुप पर निर्भर नहीं करता, डरें नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  भारतीय वैज्ञानिक समेत दुनियाभर के शोधकर्ता और विशेषज्ञ कोरोना के लक्षणों, इसकी संरचना, प्रभाव, इलाज, दवा, वैक्सीन आदि को लेकर शोध कर रहे हैं. कोरोना महामारी की शुरुआत से ही कई शोधों के आधार पर यह बात बताई जाती रही है कि कोरोना वायरस से कमजोर इम्यूनिटी वालों को, बुजुर्गों को या पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को ज्यादा खतरा रहता है. लेकिन क्या कोरोना संक्रमण का ब्लड ग्रुप से भी गहरा संबंध है? मार्च में चीन में और फिर जून में जर्मनी में इस संबंध में रिसर्च स्टडी की गई थी और ब्लड ग्रुप के आधार पर कोरोना संक्रमण के खतरे की बात कही गई थी.

अमेरिका के रिसर्च जर्नल ‘नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन’ में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि किसी का ब्लड ग्रुप ‘ए’ या फिर ‘ओ’ होने से उसमें वायरस संक्रमण का खतरा कम या अधिक नहीं हो सकता. एक अंतरराष्ट्रीय शोध टीम के वैज्ञानिकों ने अपने इस अध्ययन में यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

पूर्व में हुए अध्ययनों के आधार पर यह माना जा रहा था कि ‘ए’ ब्लड ग्रुप वाले लोग वायरस संक्रमण की चपेट में आसानी से आ जाते हैं, जबकि ‘ओ’ ग्रुप वाले लोगो को अपेक्षाकृत कम खतरा रहता है

वैज्ञानिकों ने पूर्व में हुए अध्ययनों को खारिज करते हुए कहा है कि ब्लड ग्रुप से कोरोना संक्रमण का खतरा तय नहीं होता. अमेरिका, इस्रायल, फ्रांस, ब्रिटेन के कई संस्थानों ने संयुक्त रूप से इस अध्ययन में सहभागिता की है.

मैसाचुसेट्स हॉस्पिटल की विशेषज्ञ और इस अध्ययन की अग्रणी शोधकर्ता डॉ. अनाहिता दुआ का कहना है कि अध्ययन में हमने ऐसा एक भी तथ्य नहीं पाया, जिसके आधार पर यह माना जाए कि ओ, ए, बी या ए-बी ब्लड ग्रुप के कारण किसी व्यक्ति को संक्रमण का ज्यादा अथवा कम खतरा हो सकता है.

इस अध्ययन में शामिल फ्रांसीसी शोधकर्ता जैक्स ली पेंडू का कहना है कि ब्लड ग्रुप और कोरोना संक्रमण के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है. शोधकर्ताओं का कहना है कि वैज्ञानिक अध्ययन एक सतत प्रक्रिया है, इसमें जितनी जानकारियां जुड़ती जाती हैं, उनके आधार पर होने वाले आगे के अध्ययनों के निष्कर्ष पूर्व में हुए शोधों से एकदम विपरीत भी हो सकते हैं.

पिछले महीने न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध अध्ययन में दावा किया गया था कि ‘ए’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में दूसरे ब्लड ग्रुप वाले लोगों से 45 फीसदी अधिक संक्रमण का खतरा होता है. हांगकांग के एक अध्ययन में यह दावा किया गया था कि सार्स जैसे वायरस का असर ‘ओ’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों पर कम होता है. इन अध्ययनों से लोगों के अंदर घबराहट पैदा हुई थी.

मालूम हो कि मार्च में इसको लेकर चीन के हुबेई प्रांत के झोंगनान अस्पताल में एक रिसर्च स्टडी की गई थी, जिसमें बताया गया था कि ‘ए’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को संक्रमण का ज्यादा, जबकि ‘ओ’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कम खतरा रहता है.

पूर्व में हुए तमाम वैज्ञानिक दावों को ‘नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन’ में प्रकाशित इस नए शोध अध्ययन ने खारिज किया है. ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के कार्डियोवैस्कुलर विशेषज्ञ सक्तिवेल वैयापुरी के मुताबिक ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि और अन्य ब्लड ग्रुप वाले लोग भी ये सोचकर लापरवाही न करें कि उन्हें वायरस संक्रमण का कम खतरा रहेगा.

जर्मनी के शोधकर्ताओं का कहना था कि ब्लड ग्रुप एक ऐसा फैक्टर है, जो बुजुर्गों के प्रति युवाओं को कम खतरा होने के समीकरण को भी प्रभावित करता है. हालांकि अब अंतरराष्ट्रीय शोध दल के वैज्ञानिकों ने पूर्व में हुए तमाम शोध अध्ययनों को खारिज करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण का कम या ज्यादा खतरा लोगों के ब्लड ग्रुप पर निर्भर नहीं करता. इसलिए सभी को बचाव के लिए तमाम सावधानियां बरतनी चाहिए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चोर गैंग का उद्भेदन, 6 गिरफ्तार

Next Post

झारखंड में 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश की संभावना

Next Post
झारखंड में 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश की संभावना

झारखंड में 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश की संभावना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d