रांची: राजधानी में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है. अब इसकी जद में रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भी आ चुका है. मिल रही जानकारी के अनुसार रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंद 12 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें दो पूर्व मंत्री भी शामिल है.
जेल के अंदर वैसे कैदी जो फिलहाल जेल से बाहर भी नहीं निकले थे उनके पॉजिटिव पाए जाने की वजह से जेल में खलबली मची हुई है.
संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए जेल परिसर को सेनेटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं जेल के अंदर ही कोरोना जांच करवाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है.
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद झारखंड के दो बड़े नेता समेत 40 कैदी और 14 स्टाफ समेत कुल 54 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जेल आईजी ने इसकी पुष्टि की है. कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर अन्य कैदियों की भी जांच की जायेगी.

