BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार, 1326 की मौत, 11010 हुए ठीक

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार, 1326 की मौत, 11010 हुए ठीक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.

इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 40 हजार पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 40,084 हो गई है और 1326 लोगों की मौत हुई है.

वहीं राहत की बात यह है कि 11010 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 3 मई से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी. बता दें कि पहले चरण का लॉकडाउन 14 अप्रैल और दूसरा 3 मई को खत्म होने वाला था.

संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार 84 हो गई है. 11 हजार 10 यानी 27% मरीज ठीक हो चुके हैं. अकेले महाराष्ट्र में 12 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव हैं. यह कुल संक्रमितों का 31% है. रविवार को राजस्थान में 60, आंध्रप्रदेश में 58, हरियाणा में 45, लद्दाख में 18, कर्नाटक में 5, ओडिशा में 2 और बिहार में 1 मरीज मिला. ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं.

कुछ अहम अपडेट

  • देशभर में आज तीनों सेनाओं ने कोरोना वॉरियर्स का खास अंदाज में सम्मान किया. वायुसेना के विमानों ने फ्लाई पास्ट करते हुए अस्पतालों पर फूल बरसाए. थल सेना के जवानों ने अस्पतालों के सामने बैंड पर राष्ट्रीय गीत बजाए. वहीं, नौसेना और कोस्ट गार्ड के जहाजों पर रोशनी की गई.
  • महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित हजूर साहिब गुरुद्वारे से पंजाब लौटे 337 श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में नांदेड़ से 4046 श्रद्धालु लौटे हैं. इनमें से अभी 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं की जांच की गई है.
  • गुजरात के दाहोद में पुलिस पर कथित रूप से प्रवासी मजदूरों ने पथराव किया. इसमें कुछ सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा. हालांकि, जिले के एसपी का कहना है कि पथराव कुछ असामाजिक तत्वों ने किया. करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पदाधिकारी की बात न सुननेवालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : इरफान

Next Post

छात्र ना हो परेशान, ऑनलाइन एग्जाम की करें तैयारी: HRD मंत्री

Next Post
छात्र ना हो परेशान, ऑनलाइन एग्जाम की करें तैयारी: HRD मंत्री

छात्र ना हो परेशान, ऑनलाइन एग्जाम की करें तैयारी: HRD मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d