BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विमान, रेल और बस से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विमान, रेल और बस से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच विमान, रेल और बस से दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है.  रांची के खादगढ़ा और आईटीआई बस स्टैंड तथा रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन में लगातार कोविड टेस्टिंग की जा रही है.इन चार जगहों पर कल कुल 552 लोगों का सैम्पल कलेक्ट किया गया. खादगढ़ा बस स्टैंड पर 157  और आईटीआई बस स्टैंड  में 146 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया.  रांची रेलवे स्टेशन पर 208  लोगों और हटिया रेलवे स्टेशन पर 41 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया.

 कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते को देखते हुए रांची के विभिन्न जगहों पर लगातार मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. रांची के उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर डीटीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में इसे लेकर कल विशेष अभियान चलाया गया.   रांची रेलवे स्टेशन, आईटीआई बस स्टैंड और खादगढ़ा बस स्टैंड  पर मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कुल 58,500 रुपया जुर्माना वसूला. इसके अलावा बिना हेलमेट के मोटर बाइक चलाने वाले 22 लोगों तथा बिना मास्क के यात्रा करने वाले 73 लोगों समेत कुल 95 लोगों से यह दण्ड राशि के रूप में 58,500 रुपया वसूला गया.

राज्य में पिछले 24 घंटे में  694 नये संक्रमित मरीज मिले है. इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख पच्चीस हजार पांच सौ पचासी हो गयी है.  वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर घटकर 96 प्रतिशत हो गयी है.  स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार राज्य में अब तक एक लाख बीस हजार पांच सौ बासठ लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. जबकि तीन हजार नौ सौ आठ सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है. राज्य में अब तक 59 लाख 16 हजार 328 सैंपल की जांच हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में  सबसे अधिक रांची से 368 नये कोरोना संक्रमित मिले.

इधर, राज्य में पिछले 24 घंटे में 27 हजार आठ सौ साठ लोगों ने कोरोना का पहला डोज लिया, जबकि तीन हजार छह सौ बियालीस लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है. राज्य में अब तक 14 लाख 81 हजार 526 लोगों को पहला डोज लगाया गया चुका है. इनमें से 10लाख 56 हजार से अधिक लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के है, जबकि चार लाख 25 हजार से हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर ने टीका ले लिया है. वहीं 2 लाख 46 हजार से अधिक लोगों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस, जहां भी जाएगी घोटाला करेगी: जेपी नड्डा

Next Post

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया 3350 करोड़ रुपये के सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Next Post
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया 3350 करोड़ रुपये के सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया 3350 करोड़ रुपये के सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d