-
सदर अस्पतालों में लग रहे हैं ट्रू-नेट मशीन
रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि सरकार गर्भवती महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए संकल्पित हैं. इसलिए कोरोना के संकट में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है.
उन्होंने बताया कि राज्यभर में सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 51935 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया है. जिनका प्रसव मई महीने में ही होना है.
डॉक्टर एहतियात के तौर पर अधिकतर गर्भवती महिलाओं को कोरोना जांच कराने की सलाह दे रहे हैं. नहीं कराने की स्थिति में उन्हें अंतिम समय में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए सरकार ने योजना बनाई है और वैकल्पिक व्यवस्था की है.
ऐसे में सभी को समय रहते कोरोना जांच करा लेने की सलाह दी जा रही है. उन्होंने एक महीने में लगभग 52 हजार गर्भवती महिलाओं का कोरोना जांच कर पाना मुश्किल हो सकता था. इसको देखते हुए सदर अस्पतालों मे ट्रूनेट मशीन इंस्टॉल किया जा रहा है, जिससे सिर्फ एक घंटे में कोरोना की जांच रिपोर्ट आ जाएगी.
गौरतलब है कि ट्रूनेट मशीन चिकित्सीय उपकरण एक चिप बेस्ड मशीन है. जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जांच होने के बाद 1 घंटे में रिपोर्ट मिल जाएगी. इसके आने से इलाज कर रहे मेडिकल कर्मियों को भी राहत मिलेगी और संक्रमण का खतरा कम होगा. एक सप्ताह के अंदर राज्य के सभी सदर अस्पताल में ये मशीन इंस्टॉल कर लिया जाएगा. मशीन को ऑपरेट करने की ट्रनिंग दी जा चुकी है.

