BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम समेत कई अधिकारियों की कोरोना जांच संभव

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
सीएम समेत कई अधिकारियों की कोरोना जांच संभव

सीएम समेत कई अधिकारियों की कोरोना जांच संभव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चपेट में अब ‘सरकार’ भी आ चुकी है. पेयजल-स्वच्छता मंत्री मिथिलेश प्रसाद ठाकुर और टुंडी विधायक मथुरा महतो की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है. वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय के पदाधिकारी और कर्मचारी भी होम क्वारंटाइन हो गए हैं.

इधर, मुख्यमंत्री व सीएम सचिवालय के पदाधिकारियों की कोरोना जांच के लिए अभी सैंपल नहीं लिए गए हैं. आईसीएमआर की गाइडलाइन के तहत कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री और उनके संपर्क में आए लोगों का सैंपल टेस्ट किया जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद ही मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रमों के बारे में फैसला करेंगे.

दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण को देखते हुए झामुमो का बरियातू स्थित केंद्रीय कार्यालय को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि स्थिति की नजाकत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, ओएसडी गोपालजी तिवारी, संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता, प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, वरीय पीए सुनील श्रीवास्तव समेत अन्य भी क्वारंटाइन किये गये है.

मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हटिया के भाजपा विधायक नवीन जायसवाल भी शरीक हुए थे. मिथिलेश ठाकुर के पॉजिटिव आने के बाद जायसवाल ने भी खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है. नवीन ने कहा कि वे 3 जुलाई को मिथिलेश ठाकुर के संपर्क में आए थे.

संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए झारखंड विधानसभा में भी सुरक्षा के नए उपाय किए गए हैं. बेवजह प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है. कर्मचारी रोस्टर सिस्टम के अनुसार ड्यूटी करेंगे. 33 फीसदी कर्मचारियों को ही कार्यालय आने को कहा गया है. इसके लिए बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया. विधानसभा के सभी अफसरों और कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप के इस्तेमाल का निर्देश दिया गया है. गेस्ट हाउस को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध शराब बनाने, बिक्री व संग्रहण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी

Next Post

यूनिक कोचिंग सेंटर अमरपुर के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Next Post
यूनिक कोचिंग सेंटर अमरपुर के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

यूनिक कोचिंग सेंटर अमरपुर के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d