BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिना मास्क के नजर आयें तो होगी कोरोना जांच

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in समाचार
बिना मास्क के नजर आयें तो होगी कोरोना जांच
Share on FacebookShare on Twitter

जांच के लिए जिला प्रशासन बनायेगा स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर

कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु गठित कोषांगों की समीक्षा बैठक मंे उपायुक्त ने दिये निदेश

विभिन्न कोषांगों के कार्यों की हुई समीक्षा

कोविड-19 जांच बढ़ाने को लेकर उपायुक्त ने दिये निदेश

रांची:-राजधानी रांची में अगर आप बिना मास्क के नजर आये तो जिला प्रशासन आपकी कोविड-19 जांच करायेगा. इसके लिए दो स्थानों चर्च काॅम्प्लेक्स के पास (सैनिक मार्केट) और खादगढा बस स्टैण्ड, कांटाटोली में स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर लगाये जायेंगे. साथ ही कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों के उल्लंघन के बाद सील किये गये दुकानों/प्रतिष्ठानों के सभी कर्मियांे के कोरोना जांच के बाद ही प्रतिष्ठान को खोले जाने की अनुमति मिलेगी. उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज दिनांक 23 नवंबर 2020 को कोविड-19 के रोकथाम के लिए बनाये गये विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक के दौरान ये निदेश दिये. रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

कोविड-19 की जांच बढ़ाने को लेकर उपायुक्त ने दिये निदेश

बैठक में उपायुक्त ने सबसे पहले रांची जिला में विभिन्न स्थानों पर किये जा रहे कोविड-19 जांच की जानकारी ली. टेस्टिंग सेल के प्रभारी को उपायुक्त ने कोविड-19 के लिए सभी तरह किये जा रहे टेस्ट की माॅनिटरिंग करते हुए टेस्टिंग बढ़ाने का निदेश दिया. उन्होंने रैपिड एंजीजेन और आरटीपीसीआर टेस्ट के रेशियो मेंटेन करने का निदेश देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर को कोर टीम के साथ समीक्षा करने को कहा.

सिविल सर्जन रांची से बैठक के दौरान उपायुक्त ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध बेड की संख्या, आईसीयू, वेंटीलेटर की जानकारी ली तथा इसकी संख्या बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. सभी कोविड केयर सेंटर में लाॅजिस्टिक की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए भी उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिये. सिविल सर्जन रांची को उपायुक्त ने पारा मेडिकल कर्मियों की टेªनिंग, एनेस्थियोलाॅजिस्ट की उपलब्धा आदि को लेकर दो महीने का प्लान देने का निदेश दिया.

होम आइसोलेशन सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि होम आइसोलेशन के लिए प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से पालन करें. होम आइसोलेशन में मरीज की जांच के लिए उपायुक्त ने ससमय डाॅक्टर के विजिट, मेडिकल किट उपलब्ध कराने को लेकर एडीएम लाॅ एंड आॅर्डर को आवश्यक निदेश दिये. आइसीएमआर और सीवी पोर्टल पर डाटा अपडेशन को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली.

काॅन्टैक्ट टेªसिंग टीम की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को डीएसपी हेडक्र्वाटर की टीम के साथ मीटिंग करने का निदेश दिया. इसके अलावा अन्य कोषांगों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये..

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आदिपुरुष में प्रभास और सैफ की जोड़ी करेगी कमाल,इस दिन होगी रिलीज

Next Post

असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन

Next Post
असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन

असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d