दिल्ली: लॉकडाउन 3 शुरू हो गया है, लेकिन कोरोना का कहर अब भी देश में जारी है, संक्रमित लोगों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच चुका है और 1500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
वहीं जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुुताबिक दुनिया भर में 2,50,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया में सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं, यहां 68,922 लोग इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.
बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 30 जवान कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, ये जवान दिल्ली में कानून-व्यवस्था के काम में तैनात थे, उन्हें बाद में जोधपुर शिफ्ट किया गया, जहां वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

