रांची: बिजली विभाग के सात अधिकारी और तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हैं उनमें जेई और एई शामिल हैं.
इसके बाद झारखंड बिजली वितरण निगम रांची सर्किल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सावधानी के साथ काम करने का निर्देश दिया है.
महाप्रबंधक ने बताया कि अभी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना का खतरा ज्यादा है. इसलिए सभी से कहा गया है कि वह हमेशा मास्क पहने रहें. आपस में शारीरिक दूरी बनाए रखें. जो लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. वह अपने घर में होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं.

