BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का प्रकोप: Google ने डूडल को पहनाया मास्क, दिया ये संदेश…

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
कोरोना का प्रकोप: Google ने डूडल को पहनाया मास्क, दिया ये संदेश…
Share on FacebookShare on Twitter

BNN DESK: अपने खास डूडल के जरिये गूगल अक्सर लोगो को कोई न कोई संदेश देने की कोशिश करता रहता है. दुनियाभर में कोरोना महामारी का प्रकोप अब भी जारी है और अब तो यह महामारी कहर ढाने लगी है. इसे देखते हुए गूगल ने मंगलवार को एक बार फिर से लोगों को इस घातक बीमारी से बचने के लिए जागरूक करने की सराहनीय की कोशिश की. 

दरअसल, गूगल ने डूडल के जरिये लोगों को मास्क की महत्वता के साथ ही कोरोना वायरस से बचने के तरीके बताए. गूगल ने अपने डूडल के जरिये लोगों को संदेश दिया, ‘वियर ए मास्क, सेव लाइव्स’ यानी कि मास्क पहने, लोगों की जान बचाएं. संदेश में यह भी कहा गया है कि चेहरे को ढक कर रखें, अपने हाथों को धोएं और सुरक्षित दूरी बनाकर रखें.

इस बार के खास डूडल में गूगल के अक्षर आपस में एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं. इसके अलावा डूडल में प्रत्येक अक्षर को रंगीन मास्क पहनाया गया है. गूगल डूडल ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए डिस्पोजेबल मास्क के ऊपर एक कपड़े का मास्क पहनने का सुझाव भी दिया. एनिमेटेड डूडल पर क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा, दहां पर कोरना के लक्षणों, रोकथाम और बुनियादी उपचारों को लेकर  निर्देश विस्तार से दिए गए हैं.

गूगल के कोविड-19 रिसोर्स हब में कहा गया है, ‘मास्क पहनने से वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है. अकेला मास्क ही कोविड-19 से रक्षा नहीं करता है. इसके साथ ही शारीरिक दूरी और हाथ की स्वच्छता भी जरूरी है. अपने स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दी गई सलाह का पालन करें.

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए डूडल के जरिये गूगल का संदेश-

-अपने हाथों को साबुन और पानी से साफ करें या सैनिटाइजर का उपयोग करें.

-खांसी या छींकने वाले किसी भी व्यक्ति से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

-मास्क पहनें.

-अपने आंख, नाक या मुंह को न छुएं.

-खांसने या छींकने पर अपने नाक और मुंह को अपनी कोहनी से ढकें.

-यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो घर पर ही रहें.

-यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई होती है, तो उपचार कराएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टोक्यो ओलंपिक: नॉर्थ कोरिया नहीं लेगा खेलों के महाकुंभ में भाग, कोरोना महामारी की वजह से किया फैसला

Next Post

कोरोना का खौफ! लॉकडाउन की संभावना के डर से फिर बिहार लौटने लगे प्रवासी, रेलवे-बस स्टैंड पर दिख रही भीड़

Next Post
बंगाल के 19 जिलों में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, MP में रविवार को लॉकडाउन पर विचार

कोरोना का खौफ! लॉकडाउन की संभावना के डर से फिर बिहार लौटने लगे प्रवासी, रेलवे-बस स्टैंड पर दिख रही भीड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d