BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरहुल और रामनवमी पर कोरोना का साया, नहीं निकलेगा जुलूस!

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
सरहुल और रामनवमी पर कोरोना का साया, नहीं निकलेगा जुलूस!
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार की बातों से यह स्पष्ट हो गया है कि इस साल झारखंड में सरहुल और रामनवमी का जुलूस नहीं निकलेगा. बजट सत्र के समापन भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिर से संक्रमण बढ़ रहा है, रांची और जमशेदपुर में ज्यादा मामले सामने आए हैं, इसको लेकर सरकार गंभीर है, इसी वजह से झारखंड में अब तक जुलूस और भीड़ भाड़ पर रोक जारी है, ताजा हालात को देखते हुए मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है, इसलिए जरूरी है कि हालात नियंत्रण में आने तक भीड़-भाड़ पर रोक लगाई जाए.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान ना करे झारखंड में लॉकडाउन की स्थितियां हों, इसलिए सजग रहने की जरूरत है. कोरोना के विकराल रूप की आहट सुनाई दे रही है, इसी को देखते हुए पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की थी. मीटिंग में पीएम को राज्य के हालात से अवगत कराया गया था.
सीएम ने कहा कि फिलहाल हालात ठीक नहीं हैं. कुछ दिन बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा. समापन भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2021 22 के बजट की खासियत गिनाई. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में क्रय शक्ति बढ़ाने पर जोर रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में करीब 35% पद खाली हैं, अब तक यहां सरकारें जुगाड़ पर चलती रहीं, लेकिन हमारी सरकार लॉन्ग टर्म प्लान पर आगे बढ़ रही है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार पदाधिकारियों को हांकेगी, इसको लेकर उन्होंने तर्क भी दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र में मजबूत पकड़ होती है. उनकी सरकार सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी विधायकों के भावनाओं का ख्याल रखेगी. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार वन नेशन वन टैक्स की बात करती है, दूसरी तरफ अलग-अलग राज्यों में मनरेगा मजदूरों को अलग-अलग मजदूरी मिलती है.
उन्होंने कहा कि पूर्व में डबल इंजन की सरकार थी. पूर्ववर्ती सरकार ने जरूर लाइन खींची, लेकिन वह टेढ़ी-मेढ़ी हो गई, उसे सीधा करना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हर जिला में मेडिकल कॉलेज आने वाले समय में दिखेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए सभी मदद कर रहे हैं, झारखंड को भी मजबूत बनाना है, इसलिए सभी लोगों की हिस्सेदारी जरूरी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य़पाल द्रौपदी मुर्मू ने रजरप्पा् मंदिर में पूजा-अर्चना की

Next Post

बंगाल के 19 जिलों में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, MP में रविवार को लॉकडाउन पर विचार

Next Post
बंगाल के 19 जिलों में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, MP में रविवार को लॉकडाउन पर विचार

बंगाल के 19 जिलों में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, MP में रविवार को लॉकडाउन पर विचार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d