BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अस्पताल में कोरोना मरीज ने की आत्महत्या

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in समाचार
अस्पताल में कोरोना मरीज ने की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. राजधानी दिल्ली में भी रोजाना एक हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं.

अब दक्षिणी दिल्ली से खबर आई है कि यहां के बतरा अस्पताल में एक मरीज ने कोरोना संक्रमित निकलने के बाद खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया. घटना रविवार शाम की है. इस मामले की जानकारी पुलिस ने दी है. मीठापुर के रहने वाले इस शख्स को 20 मई को किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

डीसीपी ने बताया 63 वर्षीय मरीज की बीते हफ्ते कोरोना जांच की गई थी और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उन्होंने बताया, ‘रविवार शाम 4 बजे, उन्होंने अस्पताल के कमरे में लगे सीलिंग फैन से खुद को लटका लिया.’

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन डीसीपी का कहना है कि उन्हें संदेह है कि बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी बीमारियों के कारण ये कदम उठाया है.

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है, जिसमें लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. यह दिल्ली में ऐसा दूसरा मामला है, जब कोविड-19 के मरीज ने खुद की जान ले ली. इससे करीब एक महीना पहले सेना के एक जवान ने भी कोरोना संक्रमित निकलने के बाद आर्मी अस्पताल के एक पेड़ पर फंदा लटकाकर आत्महत्या कर ली थी. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जीवन सुख-दुख का संगम है…..

Next Post

मुझे भारत के Talent और Technology पर भरोसा है: पीएम मोदी

Next Post
मुझे भारत के Talent और Technology पर भरोसा है: पीएम मोदी

मुझे भारत के Talent और Technology पर भरोसा है: पीएम मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d