BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘KEM अस्पताल’ से कोरोना का मरीज लापता

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in समाचार
‘KEM अस्पताल’ से कोरोना का मरीज लापता
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुंबई के सरकारी किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल से 19 मई से कोविड-19 का 70 वर्षीय एक मरीज लापता है. यह दावा मरीज के परिवार वालों ने किया है. मरीज के दामाद ने सोमवार को को बताया कि उन्होंने परेल स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल (केईएम) और पुलिस को मामले की जानकारी दी है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भोईवाडा पुलिस थाने में 25 मई को शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है. उन्होंने कहा, ‘बुखार और कमजोरी की वजह से हमने उन्हें 14 मई को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिन बाद 16 मई को हमें बताया गया कि उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण है.’

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें केईएम अस्पताल के वार्ड नंबर 20 में भर्ती करा दिया गया, जहां से वह 19 मई से लापता हैं. उनका कुछ पता ना चलने के बाद उनके दामाद ने भाजपा सांसद किरीट सोमैया से भी संपर्क किया.

सोमैया ने बताया कि उन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी), पुलिस और किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल (केईएम) के समक्ष मामला उठाया है.

भाजपा सांसद ने ट्वीट किया, ‘अस्पताल ने 19 मई को परिवार को बताया कि मरीज का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. परिवार पिछले 10 दिनों से केईएम और पुलिस के चक्कर लगा रहा है. मैंने भी बीएमसी, पुलिस और केईएम के समक्ष यह मामला उठाया है.’

केईएम के डीन डॉक्टर हेमंत देशमुख ने मामले पर किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. कोविड-19 और अन्य मरीजों का इलाज करने वाला केईएम एक प्रमुख सराकरी अस्पताल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा 10 हजार का लोन, किसानों को मिलेगी कर्ज में राहत

Next Post

घरेलू उड़ानों में भी रहेंगे मध्य सीट खाली: DGCA

Next Post
घरेलू उड़ानों में भी रहेंगे मध्य सीट खाली: DGCA

घरेलू उड़ानों में भी रहेंगे मध्य सीट खाली: DGCA

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d