BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिम्स में प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, CM करेंगे शुभारंभ

by bnnbharat.com
July 24, 2020
in समाचार
रिम्स में प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, CM करेंगे शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  राज्यवासियों के लिए इस संकट की घड़ी में एक अच्छी खबर है. अब राज्य में कोरोना के कहर को रोकने के लिए सरकार प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत करने जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने रिम्स के निदेशक डॉ. मंजू गाड़ी को पत्र लिखकर यह सूचित किया है कि रिम्स में प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत की जाएगी.

28 जुलाई से होगी शुरुआत, सीएम करेंगे उद्घाटन

रिम्स में प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत 28 जुलाई से की जाएगी, जिसका शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद करेंगे. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसके साथ ही रिम्स निदेशक को भी इस बाबत सभी तरह की तैयारियों को पूर्ण करने का दिशा-निर्देश जारी किया गया हैं.

इस बाबत जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज करने की प्रक्रिया कई राज्यों के द्वारा अपनायी जा रही है. यह प्रयोग कई मरीजों पर सफल भी हो रहा है. इसीलिए आईसीएमआर ने भी इस प्रयोग को ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल करने की इजाजत दी है.

प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से मरीजों के ठीक होने के बेहतर दर को देखते हुए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने अब यह तय किया है कि राजधानी में भी कोरोना के मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इससे कोरोना से निर्णायक लड़ाई लड़ने में सुविधा होगी जिसका फायदा राज्य की जनता को मिलेगा. उन्होंने बताया कि इससे तेजी से इलाज संभव होगा और स्वस्थ होने की संख्या में भी इजाफा होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या है बाबा बासुकीनाथ शिवलिंग पुष्प एवं सावन के महीने में इसका महत्व क्यों बढ़ जाता है और भी ज्यादा ?

Next Post

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: राज्यपाल

Next Post
सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: राज्यपाल

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: राज्यपाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d