दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बाबत की जानकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद ट्विटर पर ट्वीट कर दी.
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि कोविड-19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं.

