अरविन्द पटेल,
महराजगंज: जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता के दृष्टिगत 11 जून को प्रेषित किये गये कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है , जिसके अनुसार जांच में 4 नमूना पॉजिटिव पाये गये है.
पॉजिटिव पाये गये मरीजों में एक मरीज कजरी चौराहा लक्ष्मीपुर ब्लॉक का, एक रंगोली बाजार कैंपियरगंज का तथा दो पिपरा खली फरेंदा के निवासी हैं, जिन्हें इलाज हेतु कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है. इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मामले 104 हो गए हैं.

