BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Maruti Suzuki मनेसर संयंत्र का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

by bnnbharat.com
May 24, 2020
in Uncategorized
Maruti Suzuki मनेसर संयंत्र का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Maruti Suzuki मनेसर संयंत्र का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः यात्री कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के मनेसर संयंत्र के एक कर्मचारी को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. कंपनी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी. कंपनी इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या कोई अन्य कर्मचारी भी इससे संक्रमित हुए हैं. हालांकि कंपनी ने इस बात से इनकार किया कि इसका संयंत्र के परिचालन पर कोई असर पड़ा है.

मारुति सुजुकी ने लॉकडाउन के कारण करीब 50 दिन बंद रहने के बाद इसी महीने मनेसर संयंत्र को दोबारा शुरू किया था. कंपनी के प्रवक्ता ने इस मामले पर बताया, ”कंपनी के मनेसर संयंत्र में काम करने वाले एक कर्मचारी को 22 मई 2020 को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया. कर्मचारी आखिरी बार 15 मई को संयंत्र में आया था और तब वह स्वस्थ था. उसके बाद वह जिस इलाके में रहता है, उसे कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया और तब से वह संयंत्र में नहीं आया है.”

उसने कहा कि जिला प्रशासन को संक्रमित कर्मचारी के बारे में बताया गया है. कर्मचारी अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है. प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी संक्रमित कर्मचारी को सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार सभी चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है. कंपनी के मनेसर संयंत्र में ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, एस-प्रेसो, एर्टिगा और बलेनो जैसे अधिक बिक्री वाले मॉडल बनाये जाते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: झारखंड में कोरोना का कहर, अब संख्या 353, जमशेदपुर में मिले 3 मरीज

Next Post

बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार कोरोना पॉजिटिव

Next Post
बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d