रांची: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राजेंद्र आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (रिम्स) के अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप को हार्ट अटैक आया है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वे कोरोना से लड़ते हुए पॉजिटिव हुए थे.
स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप से मोबाइल पर बात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और प्रबंधन को बेहतर इलाज का प्रबंध करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि डॉ. कश्यप जल्द स्वस्थ होकर फिर से कर्मस्थली पर अपना दायित्व निभाये.

