BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना पॉजिटिव सतीश कौशिक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
कोरोना पॉजिटिव सतीश कौशिक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक ने पिछले हफ्ते अपने फैंस को बताया कि वह कोराना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उनकी कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर उन लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं.

सतीश कौशिक घर में क्वारंटीन रहने के बाद डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के चलते सतीश कौशिक को थोड़ी परेशानी हो रही थी. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. वह अब मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं और अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं.

इस रिपोर्ट पर सतीश कौशिक के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि अभिनेता अब कोरोना वैक्सीन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “सतीश जी कोविड-19 वैक्सीन लेने की योजना बना रहे थे, हालांकि जब उन्हें कुछ कमजोरी का अनुभव होने के बाद टेस्ट किया गया, तो उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई. उन्होंने दो दिनों के लिए घर में क्वारंटीन रहने का फैसला किया था..”

प्रवक्ता ने आगे कहा,”लेकिन उन्होंने उचित चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती होने का फैसला किया वह अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए आभारी हैं जो उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. उनकी हालात में सुधार हो रहा है. “

बता दें कि सतीश कौशिक ने चार दिन पहले यानी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘कृपया ध्यान दें !! मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से टेस्ट करवाने का अनुरोध करता हूं. मैं घर से बाहर हूं. आपका प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद बना रहे. धन्यवाद.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, चार आतंकवादी मारे गये

Next Post

एक दिन में कोरोना के 47 हजार के करीब नए केस, 212 मरीजों की मौत

Next Post
एक दिन में कोरोना के 47 हजार के करीब नए केस, 212 मरीजों की मौत

एक दिन में कोरोना के 47 हजार के करीब नए केस, 212 मरीजों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d