रांची: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव दूसरे मरीज की मौत हो गयी. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में दूसरी महिला कोरोना पॉजिटिव मरीज के पति की मौत हो गयी. इससे पहले बोकारो जिले के साड़म निवासी वृद्ध की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गयी थी.
Also Read This: टंडवा के लाल ने कोरोना की जानकारी को लेकर बनायी वेबसाइट
रिम्स के निदेशक ने बताया कि हिंदपीढ़ी इलाके से दूसरी महिला कोरोना पॉजिटिव महिला के बाद उनके पति को भी कोविड-19 संक्रमित पाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. इस परिवार के पांच सदस्यों को संक्रमित पाया गया है.

