BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में कोरोना जांच का दायरा बढ़या गया है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
July 17, 2020
in समाचार
झारखंड में कोरोना जांच का दायरा बढ़या गया है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच वहां से किस तरीके से बड़ी संख्या में लोग झारखंड की सीमा में प्रवेश कर जा रहे हैं, इस बारे में बिहार को सोचना चाहिए. उनलोगों की गतिविधि रूक नहीं रही है.

हेमंत सोरेन ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार ने भी चर्चा की है, उन्हें यह जानकारी उपलब्ध करायी गयी कि किस क्षेत्र में संक्रमण बढ़ा है और संक्रमण के सभी नये मामलों ट्रैवल हिस्ट्री से ही सामने आये है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार देर शाम झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया गया है, जल्द ही प्रखंड स्तर पर भी कोविड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी. जांच होने के बाद ही संक्रमण का पता चलता है, यह राज्य के लिए अच्छा ही है कि कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद कोरोना संक्रमण मामलों का डाटाबेस तैयार हो रहा है, इससे आने वाले समय में बेहतर तरीके से कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में सुविधा मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने में डॉक्टरों की भूमिका काफी कम होती है, सबसे अधिक भूमिका नर्सिंग स्टाफ और सुविधा की होती है. राज्य में कोविड अस्पताल में बेड की सुविधा कम हो जाने के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने भी आदेश जारी किये है कि जो लोग संक्रमित है, वे घर में ही रह सकते है, इसे लेकर राज्य सरकार भी आवश्यक कदम उठा रही है.

जल्द ही झारखंड में एक कंट्रोल रूम की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी, ताकि लोगों को कोरोना जांच के बारे में आवश्यक जांच और जानकारी समुचित तरीके से  उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि जब तक दवा नहीं बनती है, तब तक सोशल डिस्टेस्टिंग का पालन, मास्क पहनने में सतर्कता और बार-बार हाथ धोना जरूरी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JAC 12th result 2020: आज जारी होंगे झारखंड 12वीं के नतीजे, यहां कर पाएंगे चेक

Next Post

कोरोना काल में महिला व चार बेटों की मौत

Next Post
कोरोना काल में महिला व चार बेटों की मौत

कोरोना काल में महिला व चार बेटों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d