रांची : महिला काव्य मंच’ की तमिलनाडु ईकाई के तत्वावधान में काव्य-गोष्ठी का आयोजन हुआ. काव्य गोष्ठी का मुख्य विषय सावन, हरियाली, यादें और बारिश थें. आज कवयित्री हर्षलता की रचना कोरोना का सावन सहित अन्य कविताओं का पाठ किया गया. इससे पूर्व काव्य मंच की अध्यक्ष सरला विजय सिंह ने सभी कविगण का अभिनंदन और स्वागत किया. गोष्ठी का शुभारंभ रेखा चौहान के द्वारा प्रस्तुत मां शारदा की सरस्वती वंदना से हुआ.
राष्ट्रीय प्रभारी (दक्षिण प्रान्त) डॉ. मंजु रुस्तगी ने अपने उदबोधन में कहा कि यह मंच जिस त्वरित गति से विकास कर रहा है यह सबके सहयोग का ही परिणाम है। विषय परिस्थिति अनुरूप ही रखा गया है जो मन में आशा और आनन्द का संचार करता है. शोभा चोरड़िया ने उत्कृष्ट संचालन किया. इस काव्य गोष्ठी मे 23 कविगण ने शिरकत कर अपनी कविताओं का स्वाद चखाया—-
आज जिन कविताओं का पाठ हुआ उनमें –
1- वासुदेवन शेष: बारिशों में भीगना भूल गए
2- मोहिनी चोरड़िया: आई सावन की बहार..
3- प्रह्लाद श्रीमाली: सावन और किसान
4- सुजाता गुप्ता: सावन हरे पत्तों वाला
5-शशिलेन्द्र कुमार गुप्ता: बदला हुआ सावन
6- शकुंतला करनानी: यादें कोरोना काल की
7- अनिल मोदी: सावन रिमझिम
8- पूजा पाराशर: मिलने को तरसते हैं
9- पमिता खिचा: सावन में साजन
10- मीत सिंह: ऐ दुनिया वालों मुझसे नफरत ना करो
11- रेखा सुमन: सावन की बूंदें
12- डॉली जी: बारिश और सावन
13- रविता भाटिया: हरियाली सावन में
14- सरिता सरगम: सावन का गीत
15- रोचिका अरुण शर्मा: जीवन पोथी
16- गुडिया चौधरी: सावन ॠतु रसराज
17- रेखा राय: राधा कृष्ण का झूला
18- रेखा चौहान: वीरा की थाली
19- सरोज सिंह: सावन के रंग
20- मंजु रूसतगी: देख सखी सावन आयो
21- शोभा चोरड़िया: बादल
22- सरला सिंह: आया सावन झूम के..
23- हर्षलता जी: कोरोना का सावन
सरला विजय सिंह ने सभी कविगण को इस काव्य गोष्ठी को सुरमयी एवं रसप्रिय बनाने के लिये हृदय से बधाई दी. सभी के सहयोग की प्रशंसा की और धन्यवाद किया.

