मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी उन्होंने आज खुद दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटीन में चले जाएं.

